संंसद का सत्र शुरू होते ही हुआ हंगामा,चर्चा और नारेबाजी के बीच सदन स्थगित-lokhsabha 

lokhsabha राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है। ससंद में लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा हो गया।जिसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने 12 बजे तक लोकसभा स्थगित कर दी। विपक्ष लगातार ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा और पीएम से जवाब मांग रहा है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर पर प्रश्नकाल के बाद चर्चा करेंगे। सरकार हर सवाल का जवाब देगी। ये तरीका उचित नहीं है। पहले ही दिन ये आचरण सही नहीं। हमें मिथक तोडऩा चाहिए।

 

सदन शुरू होने से पहले पीएम मोदी मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा- ऑपरेशन सिंदूर कामयाब रहा। हमने 22 मिनट में ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों को जमींदोज किया, दुनिया ने भारत का सैन्य सामर्थ्य देखा। पीएम ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सेना ने जो लक्ष्य निर्धारित किया था, वह 100 प्रतिशत अचीव किया। हमने सिद्ध करके दिखा दिया। इसमें मेड इन इंडिया सैन्यशक्ति का नया स्वरूप दिखा है।

 

 

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई सांसद संसद भवन पहुंच गए हैं। सत्र में ऑपरेशन सिंदूर, भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम, डोनाल्ड ट्रम्प के सीजफायर पर दावे और बिहार वोटर लिस्ट जैसे मुद्दों पर हंगामा होने के आसार हैं। विपक्ष इन सभी मुद्दों पर पीएम से जवाब चाहता।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!