महिला की वेशभूषा में पुलिस को चकमा देता रहा हिस्ट्रीशीटर,चार महीनों बाद आया पकड़ में,हैरान रह गई पुलिस,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। ऐसा मामला सामने आया है। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस भी हैरान रह गयी। मामला जोधपुर से जुड़ा है। जहां पर पुलिस टीम को हिस्ट्रीशीटर लगातार चकमा दे रहा था। आखिरकार महिला के भेष में पकड़ा गया। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए साड़ी, मंगलसूत्र और लेडीज अंगूठी तक पहन रखी थी। साथ ही घुंघट भी लगा रखा था। पुलिस ने जब घुंघट उठवाया तो अंदर से आदमी निकला। उसे तुरंत अरेस्ट कर लिया गया। पूरे घटनाक्रम के बारे में कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान दया शंकर के रूप में हुई है। जो सूर्या कॉलोनी स्थित लखारा बाजार का रहने वाला है।

 

पुलिस की जांच में सामने आया कि पुलिस उसके घर में करीब तीन से चार बार गई। उनमें से अधिकतर बार जब बिट्टू के बारे में पूछताछ करने के लिए घर में एंट्री करती, तो वहां एक महिला घुंघट पहने आती और कहती कि अभी बिट्टू नहीं है। पुलिस को शक था, लेकिन पुलिस ने घुंघट हटवाना उचित नहीं समझा। कल जब इस मामले में अति हो गई तो पुलिस ने फिर से बिट्टू के घर का रूख किया, वही महिला फिर से आई। इस बारे पुलिस ने उसे घेर लिया और उससे सख्ती की तो पता चला कि बिट्टू ही महिला बनकर पुलिस को चक्कर दे रहा था।

 

थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी बिट्टू और उसके साथियों ने इसी साल फरवरी के महीने में प्रिंस चावला नाम के एक युवक के साथ बेहद ही गंभीर रूप से मारपीट की थी। प्रिंस से उनका पुराना विवाद चल रहा था। उसे समझौता करने के बहाने बुलाया और फिर बुरी तरह से पीटा।
पुलिस ने कहा कि यह बेहद ही हैरान करने वाला केस था। जब बिट्टू को पकड़ा गया तो वह लाल रंग की साड़ी, काले ब्लाउज, मंगलसूत्र पहने था और उसने चेहरे पर स्कार्फ लगाया हुआ था। लेकिन पुलिस को उस पर शक हुआ और उसे काबू कर लिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!