भगवामय हुआ नगर बीकाणा,फूलों की बारिश और गुंजते रहे जयकारे,खाटूश्यामजी-बाबा बजरंगी रहे आकर्षण-Bikaner News

Bikaner News  राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। हिंदू नववर्ष पर बीकानेर में हर बार की तरह जोश,उत्साह के साथ धर्मयात्रा निकली। दोपहर करीब चार बजे एमएम ग्राउण्ड से शुरू हुई धर्मयात्रा अनवरत जारी रही। शाम करीब साढ़े बजे एक सिरा जूनागढ़ किले पहुंच गया था तो आखिरी छोर शहर के तेलीवाड़ा में रहा। वहीं रात को आठ बजे तक कोटगेट तक धर्म ध्वजा थामे केसरिया रंग में रंगे लोग आंनद के साथ जा रहे थे।

एम एम ग्राउण्ड ऊंट,घोडों के साथ शुरू हुई यात्रा में चारों और भगवा ही भगवा छाया रहा। वहीं डीजे पर भी लगातार गीतों पर लोक थिरकते दिखाई दिए। यात्रा में अनेक युवा का शहर के लोगों ने जमकर स्वागत किया। पुरी यात्रा के दौरान विधायक जेठानंद व्यास भी मौजूद रहें। जेठानंद व्यास का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। वहीं बजंरग दल के महानगर सह सयंोजक बजरंग तंवर,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वेद व्यास,हिंदू जागरण मंच के कैलाश भार्गव का भी जगह-जगह स्वागत सत्कार करते हुए फूल मालाओं से लाद दिया गया।

 

डीजे पर खुब बजे वेद के गीत
धर्मयात्रा में हर जत्थे के आगे डीजे दिखाई दिया। वहीं हर 20-30 मीटर पर लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों के आगे डीजे लगाया हुआ था। यात्रा का स्वागत किया जा रहा था। वहीं डीजे पर जगह-जगह वेद व्यास के गीत ही सुनाई अधिकतम सुनाई दिए। मे ङ्क्षहदू जगाने आया हूं,अवधपुरी से बाबर मिट गया,पुकारती पुकारती मां भारती सरीखे गीतों पर बड़ी संख्या में युवा थिरकते दिखाई दिए। वेद के गीतों ने एक नई ऊर्जा का संचार किया। जिससे माहौल भगवामय हो गया और लोग जमकर सेल्फी भी लेते हुए दिखाई दिए।

जगह-जगह स्वागत और सेवादार तैयार
धर्मयात्रा के गोकुल सर्किल पहुंचने पर धरणीधर ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने स्वागत किया। जिसमें कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित सहित अनेक लोगो ने स्वागत किया। वहीं गोकुल सर्किल से आगे आइसक्रीम पार्लर के लोगों ने जल के साथ यात्रियों का सत्कार किया। यात्रा में बारहगुवाड़ चौक,रताणी व्यास का चौक,मोहता चौक,तेलीवाड़ा,दाऊजी मंदिर रोड़,कोटगेट,फड़बाजार चौराहा,केईएम रोड़,प्रेमजी प्वंाइट से सादुल सक्रिल तक जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान सेवादरों ने कहीं लस्सी तो कहीं आइसक्रीम वितरित की। कहंी परफ्यूम से आंनद दिलाया जा रहा था तो कहीं पर गुलाल के साथ यात्रियों का स्वागत किया गया।

 

हनुमान,महादेव,खाटूश्याम जी रहे आकर्षण
यात्रा में अनेक तरह के लोग अपने-अपने अंदाज में सज-धजकर पहुंचे थे। कोई रौबीला बनकर पहुंचा तो कोई भक्त हनुमान। छोटा बच्चे हनुमान बनकर पहुंचे जो कि आकर्षण का केन्द्र बने। दो नन्हे बालक बाबा हनुमानजी के रूप में हाथों में घोटा लिए आर्शीवाद देते हुए दिखाई दिए। वहीं बाबा खाटूश्याम के रूप में भी एक व्यक्ति लगातार यात्रा में मौजूद रहा। मिस्टर बीकाणा रहे अशोक बोहर महादेव के रूप में यात्रियों के साथ यात्रा में आंनद लेते रहें। इस्कॉल की तरफ से भी इस कीर्तिन लगातार किया जा रहा था।

प्रशासन दिखा मुस्तैद,एसपी खुद रहे फील्ड में
धर्मयात्रा में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो। इसके लिए पुलिस प्रशासन पुरी तरीके से मुस्तैद दिखा। एमएम ग्राउण्ड से लेकर जूनागढ़ किले तक हर कुछ फीट पर पुलिसकर्मी मौजूद रहें। वहीं थानाधिकारी,वृताधिकारी के साथ-साथ एसपी खुद फील्ड में मॉनिटरिंग करते हुए नजर आए। इस दौरान प्रशासन लगातार यात्रियों के साथ सांमजस्य के साथ-साथ यात्रा को आगे बढ़ाते रहें।

नववर्ष की संध्या पर निकाली गई इस यात्रा में शहर के हर तबके के लोगों ने हिस्सा लिया। महिलाओं,युवतियां भी भगवा में रंगी हुई दिखाई दी। चारों और सोशल मीडिया का क्रेज जमकर दिखाई दिया। हर कोई इन पलों को अपने फोन में कैद करने को आतुर दिखाई दिया। कहीं लाइव चलाया जा रहा था तो कहंी फोटो,वीडियों बनाकर यादों के लिए सेव किए जा रहे थे। यात्रा के पुरे रास्ते सड़क के दोनो किनारों से लेकर घरों की छतों पर लोग ही लोग दिखाई दिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!