Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सादुल सिंह सर्किल पर शव मिलने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में सामाजिक संगठनों से जुड़े और सेवादार राजकुमार खडग़ावत ने कोटगेट पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 9 सितंबर की रात को करीब साढ़े आठ बजे के आसपास सादुल सिंह सर्किल के पास करीब 60 वर्षीय व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। जिसे ले जाकर अस्पताल में चैक करवाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवादी ने बताया कि आज दिन तक अज्ञात व्यक्ति के परिजनों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।