Bikaner News
कोटगेट क्षेत्र में बीती रात को युवक की मौत का मामला
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को आपसी विवाद में हुई व्यक्ति के मौत के मामले में अब विवाद की जानकारी सामने आ रही है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के कमला कॉलोनी की है। जहां पर बीती रात को आपसी में विवाद में परिवार के लोगों में जमकर बवाल हुआ। जिसमें चाकू की गले पर लगने के कारण सन्नी पंवार नाम के व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं उसकी पत्नी ममता और मृतक का भाई घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार कमला कॉलोनी में रहने वाले सन्नी पंवार और उसकी पत्नी ममता पंवार के बीच रात करीब साढ़े 9 बजे झगड़ा हो गया था। बीच-बचाव करने के लिए सन्नी का भाई जीतू पंवार भी पहुंचा। इस दौरान पति और पत्नी के बीच चाकूबाजी हुई, जिसमें पति सन्नी का गला कट गया। गले पर गहरा जख्म होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी ममता गंभीर घायल हो गई। वहीं बीच-बचाव करने आए जीतू को भी गंभीर चोट आई है। दोनों को पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। यहां दोनों का इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच ऐसा झगड़ा अमूमन होता था। बुधवार को ये बढ़ गया। गुस्से में सन्नी किचन में गया और वहां से सब्जी काटने वाला चाकू ले आया। इसी दौरान सन्नी के गले में चाकू से लगी और वो वहीं ढेर हो गया। इसी दौरान ममता और जीतू के भी चोट लगी जानकारी के अनुसार सन्नी कभी कभार डिलीवरी बॉय का काम करता था। प्राइवेट कंपनियों के पार्सल पते पर पर पहुंचाया करता था। पिछले कुछ दिनों से वो काम पर नहीं जा रहा था।