You are currently viewing शहर में कुतों का आंतक,बच्ची को सिर और चेहरे पर नोचा,21 टांके लगे

शहर में कुतों का आंतक,बच्ची को सिर और चेहरे पर नोचा,21 टांके लगे

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर में आवारा कुतों के आंतक के चलते बच्ची को नोंच लेने की खबर सामने आयी है। घटना न्यायालय परिसर के पास महंत जी के डेरो के पास की है। जहां पर 6 साल की मासूम बच्ची अपने घर के आग खेल रही थी। इसी दौरान कुतों ने पहले बच्ची को गिरा दिया। जिसके बाद बच्चीे को जगह-जगह से नोचा। जिससे बच्ची के सिर व चेहरे पर 21 टांके लगे है। जानकारी के अनुसार डेरे के पास रहने वाले पवन ङ्क्षसह की 6 साल कही बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आवारा श्वान ने उस पर अटैक कर दिया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग आए तो बच्ची लहुलुहान हालात में दिखी। बीकानेर में लगातार कुते आमजन के लिए खतरा बनते जा रहे है। लगातार ऐसी घटनाओं से आमजन भ्भय में है।