ओलंपिक से आई अच्छी खबर,टीम इंडिया ने जीता एक और मेडल





राजस्थान फर्स्ट न्यूज़,बीकानेर। आज पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने देशवासियों के लिए कांस्य पदक जीतकर खुशियां मनाने का मौका दिया है। भारतीय हॉकी टीम ने आज के मुकाबले में स्पेन को हराकर कांस्य पदक जीता है इस कांस्य पदक के साथ भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कुल चार कांस्य पदक जीत लिए हैं। भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक तीन कांस्य पदक निशानेबाजी में जीते हैं वही एक कांस्य पदक हॉकी टीम ने जीता है। आपको बता दे पिछले टोक्यो ओलंपिक के दौरान भी भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता था।

HTML tutorial

Join WhatsApp Group Join Now
error: Content is protected !!