जहरीले पदार्थ से विवाहिता की मौत,ससुराल पक्ष पर परेशान करने का आरोप-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विवाहिता द्वारा जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। रामपुरा बस्ती निवासी शहजाद अली ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शहजाद अली ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व उसने अपनी छोटी बहन रुखसाना व अफसाना की निकाह चांडासर निवासी सदीक खां के पुत्र असगर अली और अकबर अली के साथ किया था। निकाह के बाद उसकी बहन अफसाना को उसका पति अकबर, ससुर सदीक खां, सास नचा, जेठ सिकन्दर अली आदि कम दहेज लाने की बात को लेकर तंग करने लगे। कई बार पंचायत हुई मगर वे नहीं माने। 25 अप्रैल को उसकी बहन रुखसाना ने फोन किया कि अफसाना के साथ उसके पति अकबर, ससुर सदीक खां, सास नचा, जेठ सिकन्दर ने मारपीट की थी। अफसाना ने परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!