अचानक हुए तेज धमाका और मकान हो गया जमींदोज,देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को अचानक तेज धमाके बाद मकान के जमींदोज हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा के रोड़ा रोड़ पर सिनेमा घर के पीछे बजरी की पुरानी खानों की है। जहां पर बीती रात को बजरी की खानों के ऊपर बना एक मकान बड़े धमाके के साथ जमींदोज हो गया। गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

 

जानकारी के अनुसार जमीन में करीब 30 फीट नीचे तक मकान चला गया और खत्म हो गया। मकान मालिक टैंट का काम करता है। घटना के बाद आसपास में बड़ा गढ्ढा बन गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू करवाया गया।

प्रशासन ने आसपास के 7 मकानों को एतिहात के तौर पर खाली करवा लिया हे ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना हो तो बचा जा सके। खाली करवाएं गए मकान के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहंा पर बजरी की खाने है जो कि काफी पुरानी है। ऐसे में कभी भी यहां पर हादसा होने का खतरा बना हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!