विद्यार्थियों ने किया हवाई अड्डे का भ्रमण,जानी हवाई अड्डे की गतिविधियां

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्यवसायिक शिक्षा योजना के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सारुण्डा, ब्लॉक – पांचू के विद्यार्थियों ने बीकानेर स्थित नाल हवाई अड्डे का औद्योगिक भ्रमण किया। भ्रमण के अंतर्गत आकाश मोदी, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के द्वारा हवाई अड्डे की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की गई।

आपसे जुड़ी खबर भेजे हमें संपर्क सूत्र- 9462667614 या फिर करें मेल rajasthan1stnews@gmail.com 

उन्होंने बताया की विमानों में मुख्य रूप से वायुगतिकीय, इंजन, और नेविगेशन प्रौद्योगिकियों का उपयोग होता है, जिनमें उन्नत एयरफ्रेम डिज़ाइन, ईंधन-कुशल इंजन, स्वचालित उड़ान नियंत्रण प्रणाली और डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन शामिल हैं। इनके अतिरिक्त, हल्की सामग्री, उन्नत निर्माण तकनीक, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी उपयोग हो रहा है, जो विमानों को अधिक सुरक्षित और कुशल बना रहे हैं, इसके साथ ही उन्होंने बताया की हवाई अड्डों पर कई तरह की गतिविधियाँ होती हैं, जिन्हें मोटे तौर पर दो श्रेणियों में बाँटा जा सकता है।

 

वैमानिकी और गैर-वैमानिकी वैमानिकी गतिविधियों में विमानों का संचालन, उड़ान भरना और उतरना, माल और यात्री परिवहन, और विमान रखरखाव जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं। गैर-वैमानिकी गतिविधियाँ, जैसे कि यात्री अनुभव को बेहतर बनाना, दुकानों और रेस्तरां में खरीदारी करना और लाउंज में आराम करना, हवाई अड्डों की आय और यात्रियों के लिए सुविधा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कार्यक्रम के दौरान सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत भ्रष्टाचार पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे प्रथम स्थान प्रियंका कँवर, द्वितीय स्थान प्रकाश एवं तृतीय स्थान अनीता ने प्राप्त करने पर हवाई अड्डे के निदेशक राजेंद्र सिंह बघेल ने पारितोषिक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

 

प्रधानाचार्य दीपक सोनी ने बताया की हवाई अड्डे का भ्रमण करना विद्यार्थियों के लिए सार्थक रहा एवं गतिविधि आधारित व्यावसायिक शिक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को विशिष्ट व्यवसायों या उद्योगों में प्रवेश के लिए आवश्यक व्यावहारिक कौशल और ज्ञान प्रदान करना है। भ्रमण के दौरान कौशल मित्र पवन किशोर, व्यावसायिक प्रशिक्षिक निर्मल सिंह व शारीरिक शिक्षिका हेमंत कुमारी भी उपस्थित रहे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!