पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को किया खंडित,आज है जयंती,देखें वीडियो

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज देश के पहले प्रधानमंत्री और चाचा नेहरू के नाम से पहचाने जाने वाले जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस है। पूर्व पीएम नेहरू का जन्मदिन बालदिवस के रूप में मनाया जाता है लेकिन बीकानेर में उनकी प्रतिमा का खंडित कर देने की खबर सामने आयी है। घटना जवाहर पार्क डूडी पेट्रोल पंप के पास की है। जहां पर जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा का खंडित किया गया है।

सूचना मिलते ही कांग्रेसी नेता मौके पर पहुंचे है। और रोष प्रकट किया है। इस सम्बंध में कांग्रेस नेता नितिन वत्सस ने बताया कि असमाजिक तत्वों द्वारा जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को खंडित किया गया है जो कि घोर निंदनीय है। वत्सस ने बताया कि सूचना मिलते ही वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला मौके पर पहुंचे और आईजी ओमप्रकाश पासवान को फोन कर तुरंत प्रभाव से असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी और शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत,देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग,गजेन्द्र सांखला,जिया उर रहमान सहित अनेक नेताओं ने रोष प्रकट किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!