युवा के साथ बैठे प्रदेश मंत्री,अभियान को गति देने के निर्देश


राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की अहम बैठक सदस्यता अभियान को लेकर संपन्न हुई। बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामेश्वर छाबा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर के बहुत गंभीर है भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता डोर टू डोर संपर्क साध कर पार्टी के अधिक से अधिक सदस्य बनाएं ताकि भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को गति मिल सके। सदस्यता अभियान में जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा जसराज सिवर,मंडल अध्यक्ष डॉ महेंद्र संचेती,जिला प्रवक्ता नरेंद्र चौहान,पार्षद राधेश्याम लखोटिया,युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस शर्मा,राधे दयाल,बबलू पंचारिया,गगनदीप जोशी,मंगलाराम वाल्मीकि,मनोज वाल्मीकि, सुनील भादू,सुनील भाम्भू,युवा मोर्चा शहर मंत्री देवकिशन पंडित आदि उपस्थित थे। मंडल के अध्यक्ष डॉ महेंद्र संचेती ने प्रदेश मंत्री को विश्वास दिलाया की नोखा से अधिक से अधिक सदस्य बनाकर हम पार्टी को और मजबूत करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने सोशल सदस्य बनाने का संकल्प लिया और कार्यकर्ताओं ने 100 से अधिक सदस्य बनाएं उनका स्वागत भी और अभिनंदन भी किया ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!