युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित,बीकानेर से इन्हें मिली जगह

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गयी हे। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशों पर इस कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें बीकानेर से दो युवाओं को जगह मिली है। चेची की नई टीम में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष,4 प्रदेश महामंत्री,9 प्रदेश मंत्री,एक प्रदेश कोषाध्यक्ष,सह कोषाध्यक्ष,प्रदेश कार्यालय मंत्री,सह कार्यालय मंत्री,मीडिया प्रभारी,सह प्रभारी सहित 55 युवाओं की कार्यकारिणी घोषित की गयी है। जिसमें बीकानेर से भवानी पाईवाल और मन्नत अरोड़ा केा जगह मिली है। दोनो ही युवाओं को प्रदेश की कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। भवानी पाईवाल वर्षो से संगठन से जुड़े रहें हे और एबीवीपी,युवा मोर्चा के कई पदों पर काम कर चुके हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!