सोशल मीडिया का ये पोपुलर प्लेटफॉर्म हुआ डाउन, होने लगा ट्रोल-Social Media

Social Media राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोशल मीडिया के पोपुलर प्लेटफॉर्म एक्स एक बार फिर डाउन हो गया है। दुनियाभर के यूजर लगातार इसको लेकर पोस्ट करते हुए एक्स को ट्रोल कर रहे हैं। हजारों यूजर्स फीड एक्सेस नहीं कर पाने और ब्लैंक स्क्रीन दिखने की शिकायत कर रहे हैं। हालांकि यह बीच में कुछ समय के लिए फिर से चालू और बंद हो रहा है।
आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर पर शाम 7 बजे से अब तक ज्यादा 45,000 से ज्यादा लोग शिकायत कर चुके हैं। यूजर्स का कहना है कि वे न तो अपनी टाइमलाइन देख पा रहे हैं और न ही नई पोस्ट कर पा रहे हैं। एक्स की सर्विस 1 महीने में दूसरी बार ठप हुई है। इससे पहले 16 जनवरी को भी भारत,अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा समेत कई देशों में हजारों यूजर्स को एक्सेस करने में परेशानी हुई थी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!