राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान की राजनीति में अनेक ऐसे नेता है जो कि आमजन में खासे लोकप्रिय है। जिनमें पूर्व सीएम अशोक गहलोत,वसुंधरा राजे और सचिन पायलट सरीखे कई नेता शामिल है। राजस्थान की राजनीति में वसुंधरा राजे का अहम कद रहा है लेकिन बीते विधानसभा चुनावों के बाद राजे प्रदेश में सरकार होने के बाद भी खबरों से बाहर सी हो गयी है। सोशल मीडिया की बात करें तो राजे के गहलोत और पायलट से ज्यादा समर्थक है। प्रदेश के नेताओं मेंं वसुंधरा राजे फॉलोवर्स के मामले में सोशल मीडिया पर सबसे आगे हैं। अशोक गहलोत दूसरे स्थान पर और सचिन पायलट तीसरे नंबर पर बने हुएं हैं।
वैसे वसुंधरा राजे भले ही फेसबुक पर अशोक गहलोत और सचिन पायलट से दोगुने आगे हैं, मगर, एक्स और इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स के मामले में तीनों नेता बहुत करीब हैं।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सोशल मीडिया फेसबुक पर 9.5 मिलियन, एक्स पर 5 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं। कुल मिलाकर 16 मिलियन फॉलोवर्स हैं.
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के फेसबुक पेज पर 4.1 मिलियन फॉलोवर्स है। वहीं एक्स पर 5 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोवर्स हैं। कुल मिलाकर 10 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के फेसबुक पर कुल 2.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वहीं एक्स पर 4.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं। इंस्टाग्राम पर एक मिलियन फॉलोवर्स हैं। कुल मिलाकर सचिन पायलट के पास सोशल मीडिया पर लगभग 9 मिलियन फॉलोवर्स है।