राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मजदूरी करने वाले मजदूर की हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। घटना हनुमानगढ़ के संगरिया की है। जहां पर खेत में काम करने वाले एक मजदूर की हत्या कर दी गयी है। मृतक की पहचान रविसिंह के रूप में हुई है, जो सिरसा के डबवाली का रहने वाला था।
घटना 13 अगस्त की किसी वक्त रात की है। रविसिंह अपने दो साथी मजदूरों भिंदासिंह और जग्गीसिंह के साथ कृष्णलाल डेलु के खेत में काम कर रहा था। तीनों रात को शराब पी रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच बहस हो गई। बहस के बाद रविसिंह वहां रखी चारपाई पर जाकर सो गया।
रात में किसी समय भिंदासिंह और जग्गीसिंह ने रंजिश के चलते रविसिंह की गर्दन पर कस्सी से वार कर दिया। हमले में रविसिंह की मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया हैं।