राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विश्वप्रसित्र मेवाड़ के श्री संावलिया जी के भंडार खोल गए है। जिनमें दो रांउड की गिनती की गयी है। दो रांउड में सेठ के भंडार से करीब 11 करोड़ की राशि मिली है। जानकारी के अनुसार दो राउंड में 10 करोड़ 98 लाख 29 हजार 500 रुपयों की काउंटिंग हो चुकी है। वहीं, दूसरे राउंड में 3 करोड़ 65 लाख 80 हजार रुपयों की गिनती हुई है। गिनती अभी भी बाकी है। इसके अलावा सोने-चांदी का तौल होना भी बाकी है। 1 अक्टूबर को सेठ के भंडार खोला गया था। पहले रांउड में 7 करोड़ 32 लाख 49 हजार 500 रुपयों की काउंटिंग हुई थी। फिर अमावस्या और नवरात्रि स्थापना होने के कारण काउंटिंग बंद रही। लेकिन लेकिन शुक्रवार को राजभोग आरती के बाद काउंटिंग शुरू की गई, जो देर शाम तक चली। दूसरे राउंड में 3 करोड़ 65 लाख 80 हजार रुपयों गिनती हुई। दोनों राउंड को मिलाकर कुल अब तक 10 करोड़ 98 लाख 29 हजार 500 रुपयों की गिनती हो चुकी है। वहीं, भंडार की राशि, भेंट कक्ष की राशि, ऑनलाइन की राशि की गिनती अभी भी बाकी है। इसके अलावा भंडार से निकला सोने चांदी और भेंट कक्ष में जमा सोने चांदी का तौल करना बाकी है।
