पायलट ने डूडी को दी श्रद्धाजंलि,परिजनों को बंधाया ढ़ांढस,डूडी के साथ बिताएं लम्हों को किया याद,देखें वीडियो-sachin pailot Bikaner News

sachin pailot Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। किसान केसरी और दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी के निधन पर आज कांगे्रस नेता सचिन पायलट आज बीकानेर डूडी के आवास पर पहुंचे। जहां पर पायलट ने डूडी को श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान पायलट ने डूडी के परिजनों से भी मिले। सचिन पायलट ने इस दौरान कहा कि डूडी के चले जाने से बहुत बड़ा दुख हुआ है। पायलट ने कहा कि डूडी का काम करने का एक अलग अंदाज था और वो गंभीर मुद्दों पर भी काफी सहजता से उसका समाधान कर देते थे। पायलट ने डूडी की यादों को ताजा करते हुए कहा कि डूडी ठेठ मारवाड़ी में हंसी मजाक करते थे और खुब हंसी ठिठोली करते थे। उनके जाने से रिक्तता आई उसे भर पाना चुनौती जैसा है।

पायलट ने कहा कि डूडी ने हमेशा किसानों के लिए ईमानदारी से बात रखी और उनका काम किया। पायलट ने डूडी के आवास पर डूडी को पुष्प अर्पित किए और विधायक सुशीला डूडी को भी सात्वना देते हुए ढाढस बंधाया। पायलट के साथ सांसद विजेंद्र ओला, दांतारामगढ़ विधायक विरेंद्र चौधरी, शाहपुरा विधायक मनीष यादव, यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं संगरिया विधायक, अभिमन्यु पूनिया, पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया तथा मुकेश भाखर भी मौजूद रहे।

 

बता दें कि किसान राजनीति के मजबूत स्तंभ माने जाने वाले रामेश्वर डूडी का हाल ही में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। करीब दो साल तक वे ब्रेन हेमरेज के चलते कोमा में रहे और जयपुर एसएमएस से लेकर दिल्ली एम्स तक इलाज चला, लेकिन चार अक्टूबर की रात बीकानेर स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!