राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। बीकानेर में आज विधायक के सामने ही विरोध की वीडियो सामने आयी है। घटना शहर के गोपीनाथ मंदिर क्षेत्र की है। जहां पर आज पानी की टंकी के लिए भूमि पूजन था। विधायक जेठानंद व्यास के भूमि पूजन के लिए पहुचते ही वहां मौजूद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। जैसे-जैसे विधायक व्यास आगे बढ़े ये विरोध के स्वर और तेज हो गए। एकबारगी तो विधायक व्यास और आमजन आमने-सामने हो गए। इस दौरान विधायक व्यास ने आमजन केा हटाने का प्रयास किया तो कुछ पलों की लिए धक्का-मुक्की भी हुई। जिसके बाद विधायक व्यास असहज हो गए हालांकि कुछ देर बाद माहौल शांत हुआ तो टँकी के लिए भूमि पूजन भी हुआ। विधायक व्यास की मौजूदगी में भी वहां के लिए मुर्दाबाद के नारे लगाते रहें। इस दौरान कई भाजपा नेता भी मौजूद रहें। ऐसा माहौल देखकर एकबारगी जेठानंद व्यास सकपता गए और असहज हो गए।
बवाल,धक्का-मुक्की और मुर्दाबाद के नारे,विधायक व्यास हुए असहज,देखें वीडियो
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment