बंद के दौरान बवाल,भाजपा नेता की कार पर फायरिंग,फेंके बम,पढ़ें खबर

बंगाल:डॉक्टर के रेप-मर्डर का मामला
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के मामले में प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों पर कल हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज भाजपा ने 12 घंटे के लिए बंगाल बंद बुलाया है। बंद के दौरान सुबह से ही मारपीट और बवाल की तस्वीरें सामने आ रही है। बंद के दौरान पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच कई जिलों में झड़प हुई है। सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया है। नॉर्थ 24 परगना जिले के भाटापारा में बंद के दौरान भाजपा नेता की कार पर फायरिंग हुई है। भाजपा नेता प्रियंगु पांडे ने बताया- टीएमसी के लगभग 50-60 लोगों ने रोड ब्लॉक कर गाड़ी रुकवाई और भीड़ की ओर से 6-7 राउंड फायरिंग की गई और 7-8 बम फेंके गए। ड्राइवर समेत दो लोगों को गोली लगी है। एक गंभीर है। अन्य जगहों पर भी टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल हुआ है। बनगांव और बारासात दक्षिण में ट्रेनें रोक दी गईं। कूच बिहार में सरकारी बस चालकों को गाड़ी चलाते समय हेलमेट पहने देखा गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!