राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने डकैती की साजिश को नाकाम करते हुए हथियारों के साथ पांच को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी क्षेत्र में की गयी है। जहां पर पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक खेत में कुछ लोगों हथियार के साथ मौजूद है और डकैती की योजना बना रहे है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम अलर्ट हुई और मौके पर दबिश दी गयी। मौके से पांच आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने राहुल, जसविंद्र , रामनिवास, अजय और अशोक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ डकैती की साजिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चूंकि फरार आरोपी हरियाणा के हैं, ऐसे में पुलिस गिरोह के अंतर्राज्यीय संबंधों की भी जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!