राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में रेजिड़ेंट डॉक्टर्स ने डॉ. रवि शर्मा को न्याय दिलाने हेतु दो घंटे का पेन डाउन स्ट्राइक किया। उदयपुर में करंट लगने से हुई डॉ. रवि शर्मा की दर्दनाक मृत्यु के विरोध में बीकानेर के रेजिड़ेंट डॉक्टर्स ने आज दो घंटे का पेन डाउन स्ट्राइक किया। यह सांकेतिक हड़ताल सुबह 9 से 11 बजे तक चली, जिसमें सभी विभागों के रेजिड़ेंट्स ने कार्य से दूरी बनाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
रेजिड़ेंट्स का कहना है कि यह कोई साधारण हादसा नहीं, बल्कि लापरवाही और सिस्टम की अनदेखी का नतीजा है। जिस तरह से मामले में रिपोर्ट में हेरफेर और तथ्यों को छुपाने की कोशिश हुई है, उसने पूरे मेडिकल समुदाय को हिला दिया है।बीकानेर में हड़ताल के दौरान मरीजों की देखभाल का जिम्मा सीनियर डॉक्टर्स ने संभाला, जिससे इमरजेंसी सेवाएं बाधित नहीं हुईं।
रेजिड़ेंट डॉक्टर्स ने एक स्वर में उदयपुर आरडीए की मांगों का समर्थन करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरडीए बीकानेर ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यह कदम पूरे प्रदेश के रेजिड़ेंट्स की एकजुटता और न्याय के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है।