बीकानेर से बड़ी खबर: नाल के साथ बीकानेर शहर में रेड अलर्ट

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर।

सुबह जारी हुआ था रेड अलर्ट। फिर ग्रीन अलर्ट। फिर 1 बजे पुनः नाल व बीकानेर सिटी के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट। अब पुनः 1:14 बजे कहा सब क्लियर है।

update: 01-16 pm – कुछ मिनट पहले ही प्रशासन द्वारा सूचना दी गई कि रेड अलर्ट को वापस हटा दिया गया है। आपातकाल में समय समय पर जारी होंगे अलर्ट। आप सब रहें अलर्ट और सुरक्षित।

इससे पहले एक बजकर सात मिनट पर रेड़ अलर्ट की सूचना दी गयी थी।

Red alert News 01-07 pm-

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर तेजी से गतिविधिया बदल रही है। बॉर्डर इलाकों में पहले से ही हाई अलर्ट पर रखा गया है। जिसके बाद आज शनिवार सुबह नाल गांव को रेड़ अलर्ट किया गया था। जिसे कुछ देर में ग्रीन कर दिया गया था लेकिन अब से कुछ मिनट पहले ही जिला प्रशासन के मार्फत सूचना जारी की गई है कि बीकानेर शहर और नाल में रेड़ अलर्ट घोषित किया गया है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि नियमों की पालना करें। किसी भी तरह का पैनिक ना फैलाए और सावधान रहे सुरक्षित रहें। आप सभी से अनुरोध है कि जिला प्रशासन द्वारा जारी चेतावनी को फॉलो करे और देशहित में अपना योगदान दें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!