पूर्व राजघराने के विवाद को लेकर नया मोड़
देवस्थान ने अपना ही फैसला बदला
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के पूर्व राजघराने के सपंति विवाद को लेकर बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी को झटका लगा है। देवस्थान विभाग ने विधायक के पक्ष में दिए गए फैसले को बदल दिया है। देवस्थान विभाग के नए आदेश में अब राज्यश्री कुमारी सहित अन्य को ट्रस्टी मान लिया है। जिसके बाद आज राज्यश्री कुमारी ने प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता में राज्यश्री कुमारी ने विधायक पर आरोप लगाए है।
अपने पक्ष में आए फैसले के बाद राज्यश्री ने मीडिया से बात करते हुए अपनी भतीजी सिद्धि कुमारी पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा- जब से उनकी माता सुशीला देवी का निधन हुआ है, तब से सिद्धि कुमारी उन्हें परेशान कर रही हैं। उनके खिलाफ पुलिस थानों में झूठे मामले तक दर्ज करा दिए। जूनियर स्टाफ के खिलाफ भी मामले दर्ज करा दिए। इतना ही नहीं जूनागढ़ और लालगढ़ के आगे बाउंसर खड़े कर दिए हैं ताकि हम अंदर नहीं जा सकें। राज्यश्री कुमारी ने कहा कि हम कानून के अनुरूप की आगे बढ़ रहे हैं। राज्यश्री कुमारी ने कहा कि इस विवाद के कारण जो घटनाएं हुई। उससे परिवार का नाम कहीं ना कहीं खराब हुआ है। में भी राजपरिवार के घर की हूं तो हमे तो परिवार की इज्जत रखनी है।
Leave a Comment