राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश भाजपा में चुनाव की रफ्तार सुस्स चाल से चल रही हे। जिसके चलते अब तक नियमों के तहत तय की गई घोषणा नहीं हो पायी हे। इसके पीछे कहीं ना कही आपसी टकराव की आहट सामने आ रही है। कई जिलों में जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों को लेकर अलग-अलग गुट तक बन गए है। इसी बीच आलाकमान ने प्रदेश भाजपा को सख्त निर्देश दिए है कि 10 जनवरी तक किसी भी हाल में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जावे।
इस बीच बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने प्रदेश पदाधिकारी और संगठन चुनाव से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान चुनाव प्रक्रिया का रिव्यू करते हुए कहा कि हर हाल में तय सीमा में ही चुनाव करवाने हैं।
बता दे कि भाजपा में 5 दिसंबर तक बूथ अध्यक्ष और उसके सदस्यों का निर्वाचन करना था। वहीं 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष और 30 दिसंबर तक जिला अध्यक्षों का चुनाव करवाना था। अभी पार्टी केवल बूथ अध्यक्ष और सदस्यों का निर्वाचन ही कर पाई है। ऐसे में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर भी अब तक घोषणा बाकी है। जिसके बाद जिला अध्यक्षों की घोषणा होगी। संगठन किसी भी तरह के विवाद में नही फसना चाहता है। जिसके चलते घोषणाओं में पुरा मंथन किया जा रहा है। जिसके बाद ही 1135 मंडल अध्यक्षों और 44 जिला अध्यक्षों की घोषणा होगी।
आज हुई बैठक के बाद प्रभारी ने कहा कि हम 3 जनवरी तक संभावित जिला अध्यक्षों की सूची तैयार कर लेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति लेकर यह निश्चित करेंगे कि 10 जनवरी से पहले जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो जाए। जिससे कि हम प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव करा सकें।
भाजपा संगठन का चुनाव,अब तक बन जाने थे जिला अध्यक्ष लेकिन नहीं कर पाए मंडल अध्यक्षों की घोषणा,अब फिर नई डेडलाइन
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment