
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला सुरक्षा को ओर अधिक मजबूत बनाने के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा राजकॉप सिटीजन एप्प को हाईटेक बनाया है अब इसे क्यूआर कोड ओर विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस थाना गोगामेड़ी की महिला हेल्प डेस्क प्रभारी पुष्पा एवं हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश के नेतृत्व में सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने के अन्तर्गत थाना क्षेत्राधिकार की बसों, ऑटो और टैक्सियों में राजकॉप सिटीजन ऐप के क्यूआर कोड वाले स्टिकर लगाए ।



महिला कांस्टेबल पुष्पा ने महिला यात्रियों को बताया कि अब इस कोड को स्कैन करके एप्प डाउनलोड किया जा सकता हैं। इस एप्प में एक नीड हेल्प फीचर दिया गया है जिसे आपात स्थिति में दबाते ही महिला की लोकेशन सीधे पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगी। इस तकनीकी सुविधा का मकसद संकट के समय महिलाओं को तुरंत पुलिस की मदद उपलब्ध करवाना है इसके साथ ही आम नागरिक किसी भी आपराधिक घटना, संदिग्ध गतिविधि, गुमशुदा बच्चों, व्यक्तियों या चोरी हुए वाहनों ओर दस्तावेजो की रिपोर्ट दर्ज कराने एवं दर्ज एफआईआर और शिकायत की स्थिति आनलाइन जानने एवं डाउनलोड करने की सुविधा है। किसी दुर्घटना की फोटो या विडियो रिकॉर्डिंग सीधे एप्प के माध्यम से पुलिस को भेज सकते है



