Rajasthan Weather राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में लगातार सर्दी के बीच मौसम में परिवर्तन हो रहा है। आज बुधवा को भी अनेक जिलों में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। वहीं, राजस्थान में आज से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। एक स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से 22 जनवरी को 6 और 23 जनवरी को 10 जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है।


कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर होने की संभावना जताई है, जबकि पहले दिन जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में भी सिस्टम का असर देखने को मिल सकता है।
22 जनवरी को जैसलमेर, फलोदी, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 23 जनवरी को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, झुझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


