Rajasthan Result Board राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शिक्षा विभाग ने मंगलवार की दोपहर एक बजे 10वीं, 8वीं और 5वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी कर दिए गए है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अनुसार 10वीं कक्षा का रिजल्ट इस बार करीब 94 प्रतिशत रहा है।


कक्षा-5 परीक्षा 2026 की परीक्षा में 13 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कुल परीक्षा परिणाम 97.75 प्रतिशत रहा, जिसमें गत वर्ष की तुलना में लगभग 0.28 की वृद्धि, एक उपलब्धि रही है। कुल उत्तीर्ण परीक्षा परिणाम में छात्रो का उत्तीर्णता का प्रतिशत 97.59 प्रतिशत रहा जबकि छात्राओं का 97.94 प्रतिशत रहा है। छात्रों की तुलना में छात्राओं का परीक्षा परिणाम 0.35 प्रतिशत श्रेष्ठतर रहा है। कुल 4,371 परीक्षार्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से रोका गया है, जिनका परिणाम युक्तियुक्त कारण / प्रक्रिया उपरान्त कार्यालय द्वारा पृथक् से जारी कर दिया जाएगा।
कक्षा-8 परीक्षा 2026 का आयोजन 19.02.2026 से 04.03.2026 तक राज्य के निर्धारित 10,056 परीक्षा केन्द्रों पर किया गया। उक्त परीक्षा में कुल 12,86,220 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 12,45,735 (बारह लाख पैंतालिस हजार सात सौ पैंतीस) परीक्षार्थी उर्तीण हुए। कुल परीक्षा परिणाम 97.01 प्रतिशत रहा, जिसमें गत वर्ष की तुलना में लगभग 0.35 प्रतिशत की वृद्धि, एक उपलब्धि रही है।
कुल उत्तीर्ण परीक्षा परिणाम में छात्रो का उत्तीर्णता का प्रतिशत 96.52 प्रतिशत रहा जबकि छात्राओं का 97.57 प्रतिशत रहा है। छात्रों की तुलना में छात्राओं का परीक्षा परिणाम 01.05 प्रतिशत श्रेष्ठतर रहा है। प्रविष्ट समस्त परीक्षार्थियों में से कुल 2,209 परीक्षार्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से रोका गया है।
इन लिंक पर क्लिक कर देखें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Main Examination Results 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
- अब “RBSE Secondary (10th) Result 2026” के विकल्प को चुनें।
- अपना रोल नंबर (Roll Number) और पूछी गई जानकारी दर्ज करें।
- ‘Submit’ बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर ले लें।



