दो बच्चों को कुएं फेंके माँ कूदी ट्रेन के आगे, तीनों की मौत-Rajasthan News

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। महिला द्वारा अपने दो बच्चों को कुएं में फेंककर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की खबर सामने आयी है। घटना चितौडग़ढ़ के कपासन थाना क्षेत्र के काछियाखेड़ी गांव में मंगलवार शाम करीब 7 बजे की है। जहां पर महिला अपने दो बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद ट्रेन के आगे कूद गई। ट्रेन की चपेट में आने से महिला का सिर धड़ से अलग हो गया।

 

गांव के कुएं से देर रात दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कपासन उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।
जानकारी के अनुसार महिला का शव रेलवे पुलिया के पास मिला। घटनास्थल पर महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा था। सिर धड़ से अलग हो चुका था। जिससे महिला की पहचान नहीं हो पा रही थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!