Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। विधायक की गाड़ी से पूर्व सरपंच की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना टोंक जिले के नेशनल हाईवे-52 पर की है। जहां पर खानपुर से कांग्रेस विधायक सुरेश गुर्जर की स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार पूर्व सरपंच की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूर्व सरपंच का एक पैर कट गया। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद विधायक घटनास्थल पर रुके, लेकिन मौके पर हालात को देखते हुए सुरक्षा कारणों से पुलिस विधायक को अन्य गाड़ी में अपने साथ ले गई।


हादसे के बाद नाराज लोगों ने हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके कारण जाम लग गया। पूर्व सरपंच बाबू मोहन मीणा बाइक पर देवली की तरफ जा रहे थे, जबकि खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर की स्कॉर्पियो जयपुर से कोटा जा रही थी। इसी दौरान एक कट पर स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। पूर्व सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई।


