Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज, नेटवर्क। ईडी ने फंड के दुरूपयोग के आरोपों के बीच में पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। एमएलए फंड के दुरुपयोग मामले में ईडी की जयपुर क्षेत्रीय इकाई ने कार्रवाई की। र्ईडी ने मंगलवार रात अलवर के शाहजहांपुर टोल प्लाजा से मंगलवार रात पूर्व विधायक बलजीत यादव को हिरासत में लिया। इसके बाद पूछताछ के लिए जयपुर स्थित ईडी ऑफिस लाया गया। यहां पूछताछ के बाद बलजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।


पूर्व विधायक बलजीत यादव पर स्थानीय क्षेत्र विकास फंड से 3 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के दुरुपयोग और गबन का आरोप है।
ईडी सूत्रों के मुताबिक- जनवरी-2025 में पूर्व विधायक बलजीत के जयपुर में 8 और दौसा-बहरोड़ में एक-एक ठिकाने पर तलाशी ली गई थी। सर्च के दौरान इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट और आपत्तिजनक सबूत ईडी के हाथ लगे थे। इन्हीं सबूतों के आधार पर पूर्व विधायक बलजीत यादव को अरेस्ट किया गया है। ईडी ऑफिस जयपुर में उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी।


