Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। किसी व्यक्ति के पेट से लोहे के पाने, टूथब्रश जैसी वस्तुएं मिलने की बाते केवल कहानी या लोक दिखावा सी लगती है लेकिन ये सत्य घटना सामने आयी है जयपुर से। जहां पर एक युवक पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचा था। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी जांच की और फिर ऑपरेशन किया तो उनके भी होश फाख्ता हो गए। जिसके बाद युवक के पेट का ऑपरेशन कर 9 लोहे के पाने और टूथब्रश निकाले गए हैं। ये ऑपरेशन एक प्राइवेट हॉस्पिटल में किया गया। मरीज 26 दिसंबर को पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा था। जांच की गई तो पेट में पाने-ब्रश देखकर डॉक्टर भी चौंक गए। 26 दिसंबर को ही ऑपरेशन किया गया।


हॉस्पिटल के सीनियर गैस्ट्रो सर्जन डॉ. तन्मय पारीक ने बताया- भीलवाड़ा से आए 26 साल के युवक के पेट में तेज दर्द था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इसकी सोनोग्राफी की जांच की गई। इस दौरान हम हैरान हो गए। मरीज के पेट में बड़ी मात्रा में टूथब्रश और पाने की शेप की वस्तुएं नजर आई।
डॉ. पारीक ने बताया- एंडोस्कोपी से इन्हें निकालना संभव नहीं था, ऐसे में ओपन ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट से 2 लोहे के पाने और 7 टूथब्रश निकाले गए। ये सर्जरी 2 घंटे से ज्यादा समय तक चली। इस सर्जरी में एनेस्थेटिस्ट डॉ. आलोक वर्मा के अलावा अन्य स्टाफ का भी सहयोग रहा। डॉक्टर पारीक ने बताया- बातचीत में सामने आया कि युवक मानसिक रूप से थोड़ा डिस्टर्ब रहता है। इसी मानसिक समस्या के कारण उसने खाने योग्य न होने वाली वस्तुएं भी निगल ली।
,



