Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। थाने के सामने कमरे में शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर की है। जहां पर युवक ने 20 साल की युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। युवती का शव थाने के सामने एक कमरे में मिला। आरोपी ने घटनास्थल से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। लड़की के पिता ने किडनैप कर रेप करने और फिर हत्या करने का आरोप लगाया।
लड़की के पिता ने बताया- मेरी 2 बेटियां सुबह 10 बजे नर्सिंग डिप्लोमा का सर्टिफिकेट लेने मुंडावर आई थी। मेरी छोटी बेटी जैसे ही नाश्ता लेने गई तो आरोपी मेरी बड़ी बेटी का किडनैप कर कमरे पर ले गया। आरोपी ने उसका रेप किया और फिर गला रेतकर हत्या कर दी। थाने के सामने घटना हुई है, लेकिन पुलिस उसको नहीं बचा पाई। मुझे न्याय चाहिए।





