दो बार के विधायक का निधन, विभिन्न समितियों में भी रहे थे सदस्य-Rajasthan News 

Rajasthan News  राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। दो बार के विधायक का निधन हो जाने की खबर सामने आयी है। खबर नीमकाथाना से जुड़ी है। जहां पर दो बार के विधायक रहे फूलचंद गुर्जर का निधन हो गया है। फूलचंद गुर्जर का शुक्रवार को जयपुर में निधन हो गया। कुछ दिन से फूलचंद गुर्जर बीमार चल रहे थे। उनका जयपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
जानकारी अनुसार उनका नीमकाथाना में अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व विधायक के निधन के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
फूलचंद गुर्जर का जन्म 1953 में सीकर को मोठूका में हुआ था। उन्होंने 1972 से 1978 तक सरस्वती विद्या निकेतन, बनीपार्क, जयपुर में अध्यापक के रूप में कार्य किया। इसके बाद वह 1978 में ग्राम पंचायत, बेगा की नांगल के सरपंच चुने गए। 5 साल वह बेगा की नांगल के सरपंच रहे।

 

फूलचंद गुर्जर ने 1985 से 1990 तक आठवीं राजस्थान विधानसभा और 1990 से 1992 तक नौवीं राजस्थान विधानसभा में सदस्य के रूप में सेवा दी। वही फूलचंद गुर्जर 1993 और 1998 में भी भारतीय जनता पार्टी से विधायक प्रत्याशी रहे थे। विधानसभा सदस्य के तौर पर उन्होंने विभिन्न समितियों में भी भूमिका निभाई। वे 1985-1987 तक अधीनस्थ विधान संबंधी समिति, 1987-1988 तक पुस्तकालय समिति और 1988-1990 तक सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति के सदस्य रहे। इसके अतिरिक्त, वे 1990 से 1992 तक प्राक्कलन समिति (ख) के सदस्य भी थे। फूलचंद गुर्जर नीमकाथाना में किसान नेता के नाम से जाने जाते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!