Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। हैड कांस्टेबल द्वारा थाने में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना भरतपुर से जुड़ी है। जहां पर रूपवास थाना क्षेत्र में बुधवार शाम की है। जानकारी के अनुसार बदन सिंह नाम का व्यक्ति थाने में हैड कांस्टेबल के रूप में तैनात था। डेढ़ महीने पहले ही कॉन्स्टेबल से प्रमोट होकर हेड कॉन्स्टेबल बने थे। अभी तक पुलिसकर्मी के सुसाइड के कारणों का पता नहीं चला है।
जानकारी के अनुसार बदन ङ्क्षसह ने थाना परिसर में जो आवास बने हैं। उसमें अपने कमरे (क्वार्टर) के बाथरूम में बदन सिंह लटके हुए मिले। इसके बारे में परिजनों ने रिपोर्ट पेश की है। बदन सिंह दौलतपुर थाना चिकसाना के रहने वाले थे। जिस कमरे में फंदा लगाया, उसे सील कर दिया गया है।