Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। चार छोटे भाईयों द्वारा मिलकर बड़े भाई की हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। घटना बांसवाड़ा के कलिंजरा थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर पाटन ग्राम पंचायत के शंभुपुराू में सोमवार की रात को चार छोटे भाईयों ने मिलकर बड़े भाई की हत्या कर दी। ृतक की 2 पत्नियां हैं, उनका आरोप है कि चारों छोटे भाई उनके पति को पादरी के पास ले जाने का दबाव बना रहे थे। ऐसे में, वे नहीं माने तो एक साथ हमला कर हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने ऐसी किसी भी बात से इनकार किया है। पुलिस ने कहा- गांव में की चर्च ही नहीं है।


पुलिस के अनुसार सोमवार रात 8 बजे शंभूपुरा में मारपीट की सूचना पर पहुंचे थे। यहां से कालू सोलंकी भील पुत्र लक्ष्मण घायल अवस्था में मिला। उसे अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक ओर आरोपी कुल 6 भाइयों का परिवार है। इसमें कालू सोलंकी भील और कमलेश सोलंकी भील एक तरफ हैं, जबकि विनोद सोलंकी भील, राकेश सोलंकी भील, रविंद्र सोलंकी भील और दीतेश सोलंकी भील एक तरफ हैं।
इनके बीच विवाद हुआ था। विवाद की क्या वजह रही, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। अब तक की जांच में सामने आया है कि दीपावली पर इन भाइयों में कोई झगड़ा हुआ था जिसके बाद यह विवाद हुआ है। अपने भाइयों के खिलाफ कमलेश (दूसरे नंबर) ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया- सभी भाई सूरत में काम करते हैं। दीपावली पर ही घर आए थे। इस दौरान दीपावली के दिन पारिवारिक विवाद हो गया।






