पंचायत चुनावों को लेकर उल्टी गिनती शुरू, सभी कलक्टर को आदेश जारी-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में बहुप्रतीक्षीत चुनावों को लेकर निर्वाचन आयोग ने तेयारियां शुरू कर दी है। राजस्थान में 15 अप्रेल से पहले प्रस्तावित पंचायत चुनावों को लेकर आयोग ने सभी जिला कलक्टर को आदेश जारी कर पंचायत समितियों में शीघ्र रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) की नियुक्ति करने के निर्देश दिए हैं।

 

आयोग के आदेश के अनुसार आरओ और एआरओ के पद पर प्रशिक्षणाधीन (ट्रेनी) आइएएस या आरएएस अधिकारियों की नियुक्ति नहीं की जाएगी। यदि किसी पंचायत समिति में आरओ के लिए आइएएस या आरएएस अधिकारी उपलब्ध नहीं हों, तो निर्वाचन आयोग की अनुमति से तहसीलदार को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया जा सकेगा।
निर्वाचन आयोग ने कहा इसी तरह एआरओ के पद पर तहसीलदार के साथ-साथ नायब तहसीलदार की भी नियुक्ति की जा सकती है।

 

राजस्थान में पंचायत चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया है कि पंचायत चुनाव 15 अप्रेल 2026 तक पूरे करा लिए जाएं। साथ ही पंचायत परिसीमन के मामले में दखल से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने पंचायत परिसीमन के एक मामले में दायर विशेष अनुमति याचिका को खारिज करते हुए यह आदेश दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!