Weather Update राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। प्रदेशभर में सर्दी का सितम जारी है। सर्दी के चलते आम दिनचर्या भी काफी बदली सी नजर आ रही है। राजस्थान में सीजन में पहली बार तापमान माइनस 3.4 डिग्री सीकर के फतेहपुर में रिकॉर्ड हुआ है। न्यूनतम तापमान में आई गिरावट के कारण यहां जगह-जगह बर्फ जम गई। रेगिस्तानी जिले जैसलमेर के कई एरिया में सुबह बर्फ जमी नजर आई।


वहीं, उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा ने राजस्थान में हाड़ कंपाने वाली सर्दी कर दी है। मौसम विभाग ने रविवार 11 जनवरी को भी 14 जिलों में कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शीतलहर आने वाले दिनों में भी ठिठुराएगी। शेखावाटी के इलाकों में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। शनिवार को सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री से ज्यादा गिर गया। इस एरिया में जगह-जगह बर्फ भी जम गई।
कड़ाके की सर्दी के साथ सीकर, झुंझुनूं, नागौर सहित कई जिलों में रविवार सुबह भी घना कोहरा रहा। वहीं, मौसम विशेषज्ञों ने राजस्थान में मकर संक्रांति तक कोल्ड-डे की स्थिति रहने का अनुमान जताया है और तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट होने की संभावना जताई है। प्रदेश के जेसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, सीकर, झुझुनूं, अलवर, जयपुर, टोंक, दौसा, भरतपुर, नागौर में अलर्ट जारी किया गया है।


