नेशनल हाईवे पर खूनी सघंर्ष, करीब 10 लोग घायल, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त-Rajasthan News

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। पाली के नेशनल हाइवे-68 पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मीठी बेरी सरहद के पास दो गुटों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। दिनदहाड़े हुई इस हिंसक वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

 

घटना में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सांचौर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गौड़ा बाड़मेर और डावल व हेमागुड़ा के कुछ लोगों के सामाजिक विवाद के चलते आमना-सामना हो गया, जो अरणाय में एक सामाजिक कार्यक्रम में जा रहे थे, इसी दौरान मीठी बेरी सरहद में दूसरे पक्ष ने उनका रास्ता रोक लिया।

 

हिंसक झड़प के दौरान हमलावरों ने 5 वाहनों में तोडफ़ोड़ की, जिससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर चितलवाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन प्रारंभिक स्तर पर स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस जांच में सामने आया कि यह विवाद पुरानी रंजिश का नतीजा है। जानकारी के अनुसार, आसुराम नाई ने बताया कि उसकी बेटी वर्षा की शादी डावल निवासी दिनेश पुत्र घेवर सेन के बेटे से हुई थी। करीब तीन वर्ष पूर्व वर्षा की आत्महत्या के बाद समाज ने लड़के पक्ष को दोषी मानते हुए सामाजिक बहिष्कार कर दिया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!