Rajasthan Congress राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश की सियासत से दुखद खबर सामने आयी है। जहंा पर कांग्रेस के दिग्ग्गज नेता और पूर्व मंत्री का निधन हो गया है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भरत सिंह का निधन हो गया है। जयपुर में इलाज के दौरान अस्पताल में अंतिम सांस ली। पिछले कई महीनों से भारत सिंह कुंदनपुर बीमार चल रहे थे। करीब एक माह से जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार चल रहा था।


7 अक्टूबर दोपहर को पैतृक गांव कुंदनपुर में अंतिम संस्कार होगा,वही उनके निधन पर दिग्गज नेताओं ने शोक जताया। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी दुख जताया और कहा- पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर के निधन का समाचार मिला। मैं कल ही अस्पताल जाकर उनसे कुशलक्षेम पूछकर आया था। डॉक्टरों ने उनकी तबीयत में सुधार बताया था परन्तु आज ऐसा समाचार मेरे लिए व्यथित करने वाला है। वो हाड़ौती क्षेत्र के कद्दावर नेता थे। मेरे उनके परिवार से संबंध उनके पिताजी के समय से थे जब मैं उनके साथ लोकसभा सांसद बना था।
भरत सिंह कुंदनपुर मेरे साथ मंत्री भी रहे, मैं ईश्वर से भरत सिंह जी की आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं। बता दे कि कांगे्रस के लिए लगातार दुखद खबरें सामने आ रही है। बीते दिनों किसान केसरी रामेश्वर डूडी का निधन हो गया था। वहीं कल रविवार को अश्क अली टांक का निधन हो गया था। जिसके बाद आज भरत सिंह के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर छा गयी।



