Rajasthan Board Reults राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज मंगलवार दोपहर को 5वीं, 8वीं और 10वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। तीनों की बोर्ड की कक्षाओं का परिणाम शानदार रहा। जिसमें होनहारों ने अपनी प्रतिभा को लोहा मनवाते हुए उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए। इसी कड़ी में परिणामों से पहचाने जाने वाले शिक्षण संस्थान श्रीसुरज बाल बाड़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय ने होनहारों ने अपना परचम फहराते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है।


संस्था प्रधान ने बताया कि 10वीं बोर्ड का परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसमें गोपी किशन लेघा ने 96.17, देविका शर्मा ने 95.50, पवित्र मंडाल ने 93.83, प्रांजल चुघ ने 92.17, पुनम भांभु ने 90.50 और पूर्वांश सारस्वत ने 90.33: अंक प्राप्त कर विद्यालय व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार स्वामी ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाऐं दी तथा सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना कीं।



