Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में ओलंपिक सावे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के गली-गली और चोक-चोक में पुष्करणा ओलंपिक सावे को लेकर शहर के लोग तैयारियां कर रहे हैं। 10 फरवरी को होने वाले इस सावे पर विष्णुरूपी दूल्हों को विभिन्न तरह के पुरस्कार दिए जाएंगे। बीकानेर में सैकड़ों की संख्या में 10 फरवरी को शादियां होनी हैं। ऐसे में शहर के मुख्य मार्गों और चौक को सजाया गया है। पाटो पर रंगत है और सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा निभाने को लेकर लोग उत्सुक भी हैं।


शहर की अनेक सामाजिक संस्थाएं कन्याओं के विवाद में सहयोग को आतुर हैं, और सहयोगी की प्रक्रिया शुरू भी हो गयी है। वहीं दूसरी ओर, शहर के कर्मवान फाउंडेशन ने प्रथम विष्णुरूपी दूल्हे को बाइक देने का एलान किया है।
सावों में रंगत के लिए पहचाने जाने वाले रमक झमक का कार्यालय भी शुक्रवार को शुरू हो गया। विधायक जेठानंद व्यास ने इसका विधिवत आगाज किया। रमक झमक सावे पर सभी लोगों की सेवा में तत्पर रहता है। रमक झमक के अध्यक्ष प्रहलााद औझा भैरू ने बताया कि सावे पर अगर किसी को भी आपात स्थिति में किसी सामान की कमी पड़ जाती है जो कि शादी के लिए अति आवश्यक है, ऐसा सामान हम उन्हे निशुल्क रूप से उपलब्ध करवाते हैं। वहीं बीते दिनों रमक झमक द्वारा एसबीआई के सहयोग से लाखों रूपए की नई नोटों की गड्डी वितरित की गयी।
टीम धरणीधर द्वारा सामाजिक सरोकार के लिए एक बार फिर अपने द्धार खोल दिए है। लगातार टीम धरणीधर के सदस्यों द्वारा सावे पर कन्याओं के विवाह को लेकर राशन सामग्री वितरित की जा रही है। जिसके चलते भामाशाहों के सहयोग यह राशन वितरित की जा रही है। टीम धरणीधर के सदस्य आनंद जोशी ने बताया कि करीब 500 लोगों के खाने के लिए सूखे राशन की व्यवस्था की जा रही है। जिसमें घी-तेल और आटे सहित साडिय़ां और अन्य शामिल है। जोशी ने बताया कि 6 और 7 फरवरी को यह सामग्री वितरित की जा रही है। जिसके चलते बाकायदा रजिस्ट्रेशन किया गया है। दुर्गाशंकर आचार्य (टनु काका)ने बताया कि केवल पुष्करणा समाज हीं नहीं अपितु ङ्क्षहदू समाज की 120 के करीब कन्याओं के लिए यह व्यवस्था राजेश चूरा, रामकिशन आचार्य के सहयोग से और विधायक जेठानंद व्यास की प्रेरणा से इस बार की गयी है।



