जेल में भिड़े बंदी,19 बंदियों के बीच हुआ विवाद,कैरम और बर्तनों से हमला

राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। सेंट्रल जेल में बंदियों के बीच झगड़ा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर शहर से जुड़ी है। जहां पर जेल में बंदी आपस में भिड़ गए। इस संबंध में जेल सुपरिनटैंडैंट की रिपोर्ट पर शनिवार देर शाम मामला दर्ज कराया गया। चार बंदियों को चोटें आने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रिपोर्ट के अनुसार झगड़ा 19 बंदियों के बीच हुआ है। जहां पर जेल के वार्ड छह के बैरक नंबर बीस में बंद 19 बंदियों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे वे दो गुटों में बंट गए और एक दूसरे से झगडऩा शुरू कर दिया। इन लोगों ने बर्तनों और कैरम बोर्ड से एक दूसरे पर हमला कर दिया। इससे बंदी अजय कुमार पुत्र रामलाल, विजयसिंह पुत्र जोगासिंह, देवेंद्र पुत्र जसपाल और जसवंतसिंह पुत्र रेशमसिंह को चोट लगी। इन्हें सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। इस सम्बंध में एक दर्जन से अधिक बंदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!