सेवा कार्य के साथ मनाया पूनियां का जन्मदिन,आचार्य बोले-सेवा ही संस्कार

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डॉ सतीश पूनिया के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में बनाया। आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरियाणा के प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में बनाते हुए गोलीवाला हनुमान मंदिर( हनुमान मठ ) महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी के आगे गायों को हरा चारा, गुड, केले, अजवाइन लड्डू खिलाकर गायों की सेवा कार्य किया। सेवा कार्य के दौरान जिला अध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कि सनातन धर्म में गायों की महता बहुमूल्य है। आचार्य ने सभी कार्यकर्ताओं को पूनिया के संगठन के प्रति सेवा भाव को भी अपनी शैली में ढ़ालने का आव्हान किया।

जिला अध्यक्ष चन्द्र मोहन जोशी ने कहा कि संगठन से बढ़कर कुछ नहीं है। ऐसे में हर कार्यकर्ता को पुनिया की तरह अपने संगठन के प्रति ईमानदारी से काम करने की जरूरत है। कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला महामंत्री पूनम चंद पूनिया, सुशील शर्मा, बाबूलाल सैनी के साथ छतर सिंह चौहान, ओम प्रकाश सुथार, राहुल पारीक,विक्रम सिंह सिसोदिया,गोपाल सिंह खींची, नखत सिंह राठौड़, तेजेंद्र सिंह गिल, राजकुमार सियोल, गगन सैनी, ललित झंवर, सुरेंद्र बिश्नोई, धर्मचंद सोनी,बहादुर बिश्नोई, सुनील गोदारा,राजकुमार जोशी इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!