पुलिसकर्मी के खरीदशुदा भूखंड पर कब्जा करने का आरोप-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में पुलिसकर्मी के खरीदशुदा प्लॉट पर कब्जा करने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में जेएनवीसी थाने में पुलिसकर्मी ने भूमाफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़ता महिला पुलिसकर्मी अनिता पत्नी प्रतापसिंह ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामला न्यायालय में पेश इस्तगासे के माध्यम से दर्ज हुआ है। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उदासर में ट्रायो नगर नाम से कॉलोनी विकसित की।

 

यह कॉलोनी चक 12 बीएसएम में थी। आरोपी उसका निदेशक था। परिवादिया ने एक भूखंड 28 जनवरी, 2009 को रघुनाथ सिंह शेखावत से खरीद किया था। रघुनाथ ने यह भूखंड अनिल पारीक से 29 सितंबर, 1998 को रजिस्टर्ड बैनामा खरीद की थी। अब आरोपी उक्त भूखंड के फर्जी कागजात तैयार कर कब्जा कर रहे हैं। वे उसे भूखंड से बेदखल करना चाहते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!