राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। हत्या के मामले में पांच सालों से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कारवाई चुरू के राजगढ़ पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने राजगढ़ के चर्चित सुरेंद्र जडिय़ा मर्डर केस में 20 हजार रूपए के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि नौ मई 2019 को राजगढ में जडिय़ा ट्रांसर्पोटर के मालिक सुरेंद्र उर्फ ढिल्लु की आपसी रंजिश के चलते संपत नेहरा गैंग के शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मर्डर के मामले में पुलिस ने संपत नेहरा सहित अन्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया था। मगर नामजद आरोपी हरियाणा के नांधा निवासी नवीन पांच साल से फरार चल रहा था। जिसे आज गिरफ्तार किया गया है।
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment