अवैध पिस्टल के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा पांच हजार का इनामी

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध पिस्टल के साथ इनमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गंगाशहर पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने लम्बे समय से फरार चल रहे रेवंतराम उर्फ रोहित पुत्र ब्रजलाल को रामदेव कॉलोनी में अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला पहले से दर्ज है। दरअसल, पुलिस को अवैध हथियार रखने के संबंध में सूचना मिली थी।

 

जिस पर पुलिस टीम ने आरोपित को हथियार सहित पकड़ा। थानाधिकारी समरवीर ङ्क्षसह ने बताया कि आरोपित गंगाशहर थाने के एक मामले में फरार चल रहा था। ङ्क्षसह ने बताया कि रेवंतराम कुछ समय पूर्व एक युवक पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें फरार चल रहा था। इसी मामले में आरोपित के खिलाफ पांच हजार का इनाम घोषित किया हुआ था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!