जहरीले पदार्थ ने ली एक और युवक की जान

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जहरीले पदार्थ के कारण युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर थाना क्षेत्र के नोखा दैया में 21 सितम्बर की शाम को 4 बजे के आसपास की है। जहां पर प्रेम सिंह पुत्र कालु ङ्क्षसह खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान अचानक कीटनाशक की चपेट में आ जाने से वह बेहोश हो गया। जिसे परिजन अस्पताल लेकर गए। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतक के भाई महेन्द्र ङ्क्षसह ने मर्ग दर्ज करवायी है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!