राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खेतों में फसलों पर छिड़काव के लिए उपयोग में लिया जाने वाला कीटनाशक जानलेवा साबित हो रहा है। हर रोज बीकानेर जिले में कीटनाशक के चढऩे से ग्रामीणेां की मौत हो रही है। आज फिर ग्रामीण अचंल के दो अलग-अलग क्षेत्रों से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है।
कालू: कालू थाना क्ष्ेात्र के गारबदेसर में 13 सितम्बर को राजु उर्फ रेवंतराम खेत में मोठ की फसल पर स्प्रे कर रहा था। इसी दौरान कीटनाशक स्प्रे उसे चढ़ गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतक के छोटे भाई बकील ने मर्ग दर्ज करवायी है।
महाजन: महाजन थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 1 बड़ेरण में 36 वर्षीय राजकला पत्नी राजुराम खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रही थी। इसी दौरान तेज हवा के चलते कीटनाशक श्वास के साथ शरीर में प्रवेश कर गया। जिसके चलते वह बेहोश हो गयी और अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
