पीबीएम: अव्यवस्थाओं के बाद अब रेजीडेंट हड़ताल पर,व्यवस्था चरमराई

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मांगो पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीबीएम में कार्यरत रेजीडेंट हड़ताल पर चले गए है। बीकानेर में करीब साढ़े पांच सौ रेजीडेंट हड़ताल पर चले गए है। जिसके चलते वीकेंड के बाद सोमवार की सुबह पीबीएम में परेशानियों भरी रही। रेजीडेंट के हड़ताल पर चले जाने के बाद सीनियर डॉक्टरों को मोर्चा संभालना पड़ा। रेजीडेंट के हड़ताल पर चले जाने से अधिकांश ऑपरेशन स्थगित हो गए हैं, वहीं ओपीडी भी पूरी तर प्रभावित है। रेजीडेंट का कहना है कि सरकार को मांगो को बताया गया था लेकिन मांगो पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है केवल आश्वासन मिला है तो ऐसे में हड़ताल पर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल के चलते पीबीएम अस्पताल के जिन विभागों में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है, उनमें गायनिक शामिल है। जहां डिलीवरी का अधिकांश काम रेजिडेंट डॉक्टर्स ही देखते हैं। इसके अलावा सर्जरी विभाग में हर रोज ऑपरेशन होते हैं। मेडिसिन डिपार्टमेंट में भी रोगियों की भारी भीड़ रहती है। यहां भी रोगी परेशान हो रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!